मुख्य सामग्री पर जाएँ

REET Syllabus 2026: Level 1, Level 2 और Mains सिलेबस हिंदी में (PDF)

Published: | Updated:

आपको कौन सा सिलेबस पढ़ना है, यह आपके Level से तय होता है। Level 1 (कक्षा 1–5) में पाँच विषय हैं — बाल विकास, भाषा-I, भाषा-II, गणित और पर्यावरण अध्ययन। Level 2 (कक्षा 6–8) में तीन ज़रूरी विषयों के साथ 60 प्रश्नों का गणित-विज्ञान या सामाजिक अध्ययन खण्ड है। भर्ती परीक्षा (REET Mains) का सिलेबस इन दोनों से काफ़ी अलग है।

Level 1 और Level 2 का सिलेबस BSER के REET-2024 पाठ्यक्रम से है, और Mains का RSSB भर्ती-2025 के विज्ञापनों से। 2026 का पाठ्यक्रम आने पर ही पता चलेगा कि कुछ बदला या नहीं।

इस पेज पर

आपके लिए कौन सा सिलेबस है?

REET पात्रता परीक्षा में स्तर का चुनाव उस कक्षा-समूह से होता है जिसे आप पढ़ाना चाहते हैं। Level 1 = कक्षा 1 से 5, Level 2 = कक्षा 6 से 8। अपनी योग्यता के अनुसार कौन सा स्तर दे सकते हैं, यह REET योग्यता पेज पर है। दोनों स्तर एक साथ भी दिए जा सकते हैं: हाँ — दोनों लेवल के लिए आवेदन किया जा सकता था (शुल्क ₹750); दोनों की परीक्षा अपनी-अपनी निर्धारित पारी में।

Level 1Level 2REET Mains (RSSB)
किसके लिएकक्षा 1–5 के शिक्षककक्षा 6–8 के शिक्षकREET पास उम्मीदवार, शिक्षक भर्ती
विषयबाल विकास, भाषा-I, भाषा-II, गणित, पर्यावरण अध्ययनबाल विकास, भाषा-I, भाषा-II + गणित-विज्ञान या सामाजिक अध्ययनराजस्थान GK, विद्यालय विषय, शिक्षण विधियाँ, मनोविज्ञान, IT
प्रश्न / अंक150 / 150150 / 150150 (सभी बहुविकल्पी) / 300
पूरा सिलेबसLevel 1 सिलेबसLevel 2 सिलेबसMains सिलेबस

Level 1 में क्या पढ़ना है

Level 1 के पाँचों खण्ड ज़रूरी हैं। हर विषय में content और शिक्षण विधि — दोनों से प्रश्न आते हैं, इसलिए सिर्फ़ तथ्य रटना काफ़ी नहीं।

  • बाल विकास एवं शिक्षण विधियाँ: विकास, व्यक्तिगत भिन्नता, बुद्धि, अधिगम के सिद्धांत, अभिप्रेरणा, आकलन, NEP 2020, RTE-2009।
  • भाषा-I और भाषा-II: अपठित गद्यांश/पद्यांश, व्याकरण और भाषा-शिक्षण की विधियाँ (7 भाषाओं में से चयन)।
  • गणित: संख्याएँ, भिन्न, ऐकिक नियम, ज्यामिति, मापन, आंकड़े और गणित-शिक्षण।
  • पर्यावरण अध्ययन: परिवार, वस्त्र-आवास, व्यवसाय, सभ्यता-संस्कृति (राजस्थान सहित) और पर्यावरणीय शिक्षाशास्त्र।

हर topic की पूरी पंक्तियाँ: REET Level 1 सिलेबस हिंदी में।

Level 2 में क्या पढ़ना है

Level 2 में पहले तीन खण्ड Level 1 जैसे हैं (आयु वर्ग 11 से 14 वर्ष)। चौथा खण्ड आपके विषय पर निर्भर है: IV(अ) गणित एवं विज्ञान (गणित व विज्ञान शिक्षक) या IV(ब) सामाजिक अध्ययन (सामाजिक अध्ययन शिक्षक); अन्य विषय के शिक्षक इनमें से कोई एक चुनते हैं।

  • गणित एवं विज्ञान: 60 प्रश्न — 30 गणित और 30 विज्ञान — बीजगणित, ज्यामिति, सांख्यिकी; सजीव जगत, बल-गति, ऊर्जा, पदार्थ और दोनों विषयों का शिक्षण।
  • सामाजिक अध्ययन: 60 प्रश्न — भारत का इतिहास, संविधान व शासन, भूगोल, और राजस्थान का इतिहास, भूगोल व कला-संस्कृति, साथ में शिक्षाशास्त्रीय मुद्दे।

हर topic की पूरी पंक्तियाँ: REET Level 2 सिलेबस विषयवार।

REET Mains का सिलेबस कितना अलग है

REET पास करने के बाद सरकारी शिक्षक की भर्ती RSSB की परीक्षा से होती है, जिसका सिलेबस पात्रता परीक्षा से काफ़ी अलग है। RSSB भर्ती-2025 के Level 1 विज्ञापन में ये भाग थे:

  • राजस्थान का भौगोलिक, ऐतिहासिक और सांस्कृतिक ज्ञान, राजस्थानी भाषा — 100 अंक
  • राजस्थान का सामान्य ज्ञान, शैक्षिक परिदृश्य, निःशुल्क एवं अनिवार्य बाल शिक्षा का अधिकार अधिनियम और सामयिक विषय — 80 अंक
  • विद्यालय विषय — हिन्दी, English, गणित, सामान्य विज्ञान, सामाजिक अध्ययन (प्रत्येक 10 अंक) = 50 अंक
  • शैक्षणिक रीति विज्ञान — हिन्दी, English, गणित, सामान्य विज्ञान, सामाजिक अध्ययन (प्रत्येक 8 अंक) = 40 अंक
  • शैक्षणिक मनोविज्ञान — 20 अंक; सूचना तकनीकी — 10 अंक

Syllabus PDF Download

Official पाठ्यक्रम BSER और RSSB के PDF में है। मोबाइल पर पढ़ना आसान रहे, इसलिए Level पेजों पर वही पाठ हिंदी (और English/संस्कृत खण्ड) में शब्दशः दिया गया है।

  • REET Level 1: BSER का "REET-2024 पाठ्यक्रम, स्तर-प्रथम"।
  • REET Level 2: BSER का "REET-2024 पाठ्यक्रम, स्तर-द्वितीय"।
  • REET Mains: RSSB विज्ञापन 08/2025 (Level 1) और 09/2025 (Level 2, संस्कृत शिक्षा) के अंदर पाठ्यक्रम।

Level 1 सिलेबस PDF (नई विंडो में खुलेगा) · Level 2 सिलेबस PDF (नई विंडो में खुलेगा)

सिलेबस के अनुसार तैयारी कैसे करें

पाठ्यक्रम में अंक केवल खण्ड के स्तर पर तय हैं (हर खण्ड 30 या 60 प्रश्न)। Topic-वार weightage कहीं official नहीं लिखा, इसलिए "इस chapter से इतने प्रश्न आते हैं" जैसे दावों पर भरोसा मत कीजिए। बेहतर तरीका:

  • हर खण्ड को बराबर गंभीरता दें — एक भी खण्ड कमज़ोर रहा तो 30 प्रश्न दाँव पर हैं।
  • सिलेबस की हर पंक्ति के आगे निशान लगाएँ: पढ़ा / दोहराया / पेपर में हल किया।
  • पुराना पेपर हल करके देखिए कि किस पंक्ति से कैसे प्रश्न बनते हैं: REET के पुराने पेपर।
  • किताबें सिलेबस के अनुसार चुनें: REET किताबें; पूरी योजना: तैयारी रणनीति।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

REET का सिलेबस कहाँ से डाउनलोड करें?

BSER की website से — REET-2024 के लिए Level 1 और Level 2 के अलग PDF जारी हुए थे। दोनों के लिंक इस पेज के "Official Links" में हैं, और पूरा पाठ Level 1 और Level 2 पेजों पर।

क्या REET Level 1 और 2 का बाल विकास सिलेबस अलग है?

विषय-सूची लगभग समान है, पर आयु वर्ग अलग है — Level 1 में 6 से 11 वर्ष और Level 2 में 11 से 14 वर्ष।

REET Mains का सिलेबस पात्रता परीक्षा से अलग है?

हाँ। Mains में राजस्थान का भूगोल-इतिहास-संस्कृति और सामान्य ज्ञान का बड़ा हिस्सा है, साथ में विद्यालय विषय, शिक्षण विधियाँ, मनोविज्ञान और IT। देखें Mains सिलेबस।

Published by:
REETExam Team
Reviewed by:
Balbir Fageria · Education Blogger since 2014; General Knowledge (GK) Teacher

हम जानकारी कैसे जाँचते हैं