Rajasthan CET 2022 Syllabus Released- कर्मचारी चयन बोर्ड के द्वारा CET 2022 Syllabus जारी कर दिया गया हैं, CET 2022 Application Process 22 सितंबर 2022 को शुरू कर दी गई थी, हम आपको CET 2022 Syllabus Download करने का तरीका व इस परीक्षा से संबंधित अन्य जानकारियां भी देंगे।
राजस्थान राज्य के बेरोजगार उम्मीदवारों का समय व पैसा बचाने के लिए Common Eligibility Test का आयोजन किया जा रहा हैं। जो भी उम्मीदवार इस परीक्षा को पास कर लेंगे तो वह अगले 1 साल तक सीधे ही विभिन्न विभागों की भर्तियों की Main Exam में शामिल हो सकेंगे। CET 2022 के माध्यम से युवाओं का काफी ज्यादा समय बचेगा, क्योंकि उन्हें बार-बार विभिन्न भर्तियों के लिए आवेदन नहीं देना पड़ेगा।
CET 2022 की आवेदन की प्रक्रिया शुरू हुए काफी दिन भी चुके हैं अब उम्मीदवारों को केवल CET 2022 Syllabus का ही इंतजार था, क्योंकि सिलेबस के बारे में पता चलने पर ही बेरोजगार उम्मीदवार CET 2022 की अच्छे से तैयारी कर सकते हैं। इसीलिए अब कर्मचारी चयन बोर्ड के द्वारा CET 2022 Syllabus जारी कर दिया गया हैं। अब आप सभी उम्मीदवार आसानी से Syllabus Download कर सकते हैं। आगे हम आपको CET 2022 Syllabus Download करने का तरीका व इस परीक्षा से संबंधित अन्य जानकारियां भी देते हैं।
Contents
Govt Jobs & Exam Notes के लिए फॉर्म भरे
CET Syllabus 2022
Staff Selection Board के द्वारा Graduation Level CET 2022 Syllabus जारी कर दिया गया है। जारी किए गए सिलेबस के अनुसार परीक्षा में भारतीय राष्ट्रीय आंदोलन पर विशेष बल के साथ राजस्थान तथा भारत का इतिहास, सांस्कृतिक साहित्य, परंपरा और विरासत, भारत का इतिहास, राजस्थान एवं भारत का भूगोल, भारत और राजस्थान की अर्थव्यवस्था, तार्किक विवेचन एवं मानसिक योग्यता, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, कंप्यूटर ज्ञान, समसामयिक घटनाएं व सामान्य हिंदी / अंग्रेजी से संबंधित प्रश्न पूछे जाएंगे।
जो भी उम्मीदवार CET Exam 2022 को पास करना चाहते हैं, तो उन्हें Syllabus में बताए गए सभी विषयों की तैयारी अच्छे से करनी होगी तभी वह इस परीक्षा को पास कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त सिलेबस की संपूर्ण जानकारी के लिए आप बोर्ड की Official Website से Syllabus Download कर सकते हैं।
Also Read This- राजस्थान सरकार CET परीक्षा से हर साल कमाएगी 120 करोड़ रूपये-CET प्रमाण पत्र की वैधता एक साल के लिए मान्य होगी |
6 से 9 जनवरी के बीच कराया जाएगा, परीक्षा का आयोजन
योग्य उम्मीदवारों के लिए CET 2022 के तहत आवेदन की प्रक्रिया 22 सितंबर को शुरू कर दी गई थी। अब हर एक योग्य उम्मीदवार 21 अक्टूबर 2022 तक ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए परीक्षा का आयोजन 6 से 9 जनवरी 2023 को करवाया जाएगा। इसलिए अभी उम्मीदवारों के पास इस परीक्षा की तैयारी करने के लिए काफी समय शेष हैं। जिन उम्मीदवारों ने थोड़ा बहुत भी Syllabus पहले नहीं पढ़ा हैं, तो वह भी इतने समय में आसानी से अच्छी तैयारी कर सकते हैं।
रिजल्ट जारी करने के लिए होगा, Normalisation का इस्तेमाल
आपने Normalisation के बारे में तो सुना ही होगा यह एक ऐसी प्रक्रिया होती है जो कि हिसाब करने में मदद करती है। CET 2022 Result को भी Normalisation की प्रक्रिया अपनाकर ही तैयार किया जाएगा ताकि परिणाम आने के बाद किसी भी उम्मीदवार को परिणाम से परेशानी ना हों।
अक्सर ऐसा देखा गया है कि जब भी किसी परीक्षा का परिणाम जारी होता हैं, तो उम्मीदवार उस परीक्षा को लेकर बहुत से सवाल खड़े करते हैं। या फिर बहुत सी परीक्षाएं तो सालों साल विवादों में भी अटकी रहती हैं जिससे बेरोजगार उम्मीदवारों का भी समय काफी ज्यादा बर्बाद होता हैं। इसी समस्या से छुटकारा पाने व उम्मीदवारों का समय बचाने के लिए जल्दी से जल्दी परिणाम तैयार करने के लिए इस प्रक्रिया का इस्तेमाल किया जाएगा। इस प्रक्रिया से परिणाम में पूरी तरह से पारदर्शिता बनी रहेगी जिससे कि उम्मीदवारों को भी परिणाम पर किसी भी तरह का संदेह नहीं होगा।
How To Download CET 2022 Syllabus
- जो भी उम्मीदवार CET 2022 Syllabus Download करना चाहते हैं, तो वह कर्मचारी चयन बोर्ड की Official Website के माध्यम से आसानी से Syllabus Download कर सकते हैं।
- जब आप बोर्ड की Official Website पर जाएंगे तो वहीं पर आपको CET 2022 Syllabus Link दिख जाएगा। आप उस लिंक पर क्लिक करके आसानी से Syllabus Download कर सकते हैं।
- यदि आपको Syllabus Download करने में किसी भी तरह की परेशानी हो रही हैं, तो आप अपने नजदीकी किसी जन सेवा केंद्र पर जाकर भी आसानी से CET 2022 Syllabus Download कर सकते हैं।