Education World India School Ranking Survey Result 2022, Education World India ने जारी की है सर्वे की रिपोर्ट- जयपुर के कई स्कूल है टॉप 100 स्कूल में शामिल, बालिका कैटेगरी में महारानी गायत्री देवी और माहेश्वरी गर्ल्स जयपुर का नाम है शामिल, को एजुकेशन में एसएमएस स्कूल है पूरे देश में 40 नंबर पर, प्रदेश में एसएमएस स्कूल ने हासिल किया है पहला स्थान, इस पोस्ट के माध्यम से Education World India School Ranking Survey Result 2022 के बारे में विस्तार से जानकारी प्राप्त करते हैं ।
एजुकेशन वर्ल्ड इंडिया की ओर से समय-समय पर Education World India School Ranking Survey Result जारी किया जाता है l इस बार भी एजुकेशन वर्ल्ड इंडिया की ओर से Education World India School Ranking Survey Result 2022 जारी किया गया है l आपको बता दें कि इस बार 16 वी वार्षिक एजुकेशन वर्ल्ड इंडिया रैंकिंग सर्वेक्षण का परिणाम जारी किया गया है l
एजुकेशन वर्ल्ड इंडिया के द्वारा किए गए इस सर्वे में देशभर के करीब 4000 स्कूलों का सर्वेक्षण किया गया था l इस Survey में 28 शहरों के 14221 अभिभावक भी शामिल हुए थे l एजुकेशन वर्ल्ड इंडिया के द्वारा स्कूल सर्वे 2022-23 का परिणाम जारी किए जाने के पश्चात सबकी निगाहें रिजल्ट पर हैं l
चलिए इस पोस्ट के माध्यम से हम आपको सर्वे से संबंधित पूरी जानकारी देते हैं कि Education World India School Ranking Survey 2022 में जयपुर के कितने स्कूल Top में रहे हैं और एजुकेशन वर्ल्ड इंडिया की इस रिपोर्ट में किस स्कूल को कितनी रैंक मिली है ।
Govt Jobs & Exam Notes के लिए फॉर्म भरे
Contents
Education World India ने तैयार किए गए 14 मापदंड के आधार पर जारी किया है अंतिम परिणाम
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि एजुकेशन वर्ल्ड इंडिया के द्वारा घोषित किए गए इस सर्वेक्षण के परिणाम को तैयार करने के लिए 14 मापदंड का फॉर्मेट तैयार किया गया था l इस Format के आधार पर ही Education World India School Ranking Survey Result 2022 जारी किया गया है l इसमें स्कूलों को Score भी भी दिया गया है l बुधवार को बेंगलुरू में घोषित Ranking में जयपुर के कई स्कूल TOP 100 में आए हैं l
संस्था के संस्थापक दिलीप ने कहा कि Survey के लिए शैक्षिक प्रतिष्ठा, छात्रों की तरफ व्यक्तिगत ध्यान, शिक्षकगण की क्षमता, नेतृत्व/प्रबंधन गुणवत्ता, पाठ्यक्रम और शिक्षा सुरक्षा, स्वच्छता, समाज सेवा, ऑनलाइन शिक्षा प्रभावशीलता, मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता सहित 14 मापदंड निर्धारित किए गए थे l जिन भी स्कूलों का प्रदर्शन निर्धारित किए गए मापदंड के आधार पर अच्छा रहा है, उन्हें टॉप लिस्ट में शामिल किया गया है l
चलिए हम आपको अब यह जानकारी देते हैं कि जयपुर के कितने School टॉप हंड्रेड में जगह बना पाए हैं और इसके अलावा प्रदेश के किन स्कूलों ने एजुकेशन वर्ल्ड इंडिया द्वारा जारी Education World India School Ranking Survey Result 2022 में अपना स्थान बनाया है l
Co- Education में शामिल जयपुर के Top 10 School
एजुकेशन वर्ल्ड इंडिया के द्वारा जारी की गई इस सर्वे रिपोर्ट में जयपुर के कई स्कूलों ने टॉप हंड्रेड में अपनी जगह बनाई है बालिका स्कूल कैटेगरी में MGD School को पांचवां स्थान मिला है Co- Education Category में SMS School को 40 वा स्थान और डे कम बोर्डिंग स्कूल कैटेगरी में नीरजा मोदी को छठा स्थान मिला है । चलिए टेबल के माध्यम से हम टॉप स्कूलों के बारे में जानकारी देती हैं ।
स्कूल | देश | प्रदेश | जयपुर |
एसएमएस स्कूल | 40 | 1 | 1 |
सेंट जेवियर्स स्कूल | 87 | 2 | 2 |
विद्याश्रम स्कूल | 90 | 3 | 3 |
जयश्री पेरीवाल हाई | 90 | 3 | 3 |
महाराजा भवानी सिंह | 90 | 3 | 3 |
एमपीएस जवाहर नगर | 102 | 4 | 4 |
रुक्मणी बिरला मॉडर्न | 114 | 7 | 5 |
रेयान, निर्माण नगर | 145 | 12 | 6 |
केब्रिज कोर्ट हाई स्कूल | 146 | 13 | 7 |
द पैलेस स्कूल | 146 | 13 | 7 |
शांति एशिएटिक स्कूल | 194 | 23 | 8 |
संस्कार स्कूल | 217 | 26 | 9 |
एमपीएस तिलक नगर | 222 | 27 | 10 |
टैगोर मानसरोवर | 222 | 27 | 10 |
बालिका कैटेगरी में Top 2 School
स्कूल | देश | प्रदेश |
महारानी गायत्री देवी, जयपुर | 5 | 2 |
माहेश्वरी गर्ल्स, जयपुर | 22 | 4 |
राजस्थान के Top 5 डे बोर्डिंग स्कूल
स्कूल | देश | प्रदेश |
नीरजा मोदी, जयपुर | 6 | 1 |
महाराणा मेवाड़, उदयपुर | 9 | 2 |
सेंट्रल पब्लिक, उदयपुर | 9 | 2 |
एलके सिंघानिया, नागौर | 14 | 3 |
डीपीएस जयपुर | 29 | 4 |
इंडिया इंटरनेशनल, जयपुर | 34 | 5 |